
"आनंद मठ"
भारत भवन द्वारा दिनांक 13-22 फरवरी 2026 तक (वादन, गायन, नृत्य, रचना पाठ कविता-कहानी, नाटक, सिनेमा, विमर्श, कला प्रदर्शनी, कला शिविर) ४४वीं वर्षगाँठ समारोह आयोजित किया जा रहा है। वर्षगांठ नाट्य समारोह के अंतर्गत दिनांक 19 फरवरी 2026 को मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय की रंग प्रयोगशाला के विद्यार्थियों द्वारा श्री संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में तैयार नाट्य प्रस्तुति "आनंद मठ" के अवलोकन हेतु आप सभी सादर आमंत्रित हैं।


मृच्छकटिक
मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय के वर्तमान सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों के साथ श्री टीकम जोशी, निदेशक मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय के निर्देशन में भारतीय शास्त्रीय नाट्य शैली पर आधारित तैयार नाट्य प्रस्तुति मृच्छकटिक का मंचन दिनांक 15 अप्रैल एवं 16 अप्रैल 2025 को प्रति दिवस शाम 7:00 बजे से रवीन्द्र भवन अंजनि सभागार, भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। आप सभी प्रस्तुति के अवलोकन हेतु सादर आमंत्रित हैं।






