सत्र 2025-27 में स्नातकोत्तर डिग्री एम.पी.ए. (नाट्य एवं रंगमंच) दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेष हेतु सूचना
मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के अंतर्गत संचालित मध्यप्रदेष नाट्य विद्यालय, भोपाल (राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर से सम्बद्ध) द्वारा नाट्य विधा में प्रशिक्षण के लिए स्नातकोत्तर डिग्री एम.पी.ए. (नाट्य एवं रंगमंच) दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक आवेदकों से प्रस्तावित प्रारंभिक चयन 2025-27 हेतु आॅनलाईन (व्दसपदम) आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं।
1. आवेदक को एम.पी. आॅनलाईन (डच् व्दसपदम) पोर्टल पर राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर द्वारा दिनांक 04 जून 2025 से 30 जून 2025 तक खोले गये लिंक में निर्धारित चाही गई जानकारी भरकर पंजीयन शुल्क जमा कर पंजीकरण अनिवार्य रूप से करना होगा।
2. आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण होना एवं रंगकर्म के क्षेत्र में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।
3. आयु 01.07.2025 को सामान्य वर्ग के लिये अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिये आयु सीमा संबंधी आरक्षण शासन के नियमों के अधीन रहेगी।
4. आॅनलाईन पंजीकरण के पश्चात् आवेदक को विद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध आवेदन प्रारूप को भर कर आॅनलाईन पंजीकरण की प्रति सहित समस्त दस्तावेजों की प्रतियां जिसमें न्यूनतम स्नातक उत्तीर्ण की अंकसूची, आयु सीमा के लिये 10वीं कक्षा की अंकसूची, मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, किसी पंजीकृत रंग संस्था का न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र, दो प्रख्यात रंग निर्देषकों के संदर्भ पत्र, प्रमाण पत्र, ब्रोषर, पेपर कटिंग आदि की प्रति, दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं अन्य अनुभव की स्वहस्ताक्षरित हार्डकाॅपी निदेशक, मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय, जनसम्पर्क कार्यालय के सामने, बाणगंगा चैराहा, भोपाल (म.प्र.) 462003 के पते पर स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक द्वारा या सीधे विद्यालय में दिनांक 04 जुलाई 2025 की षाम 05ः00 बजे तक कार्यालय मे जमा करना अनिवार्य है। उक्त तिथि के पष्चात कोई भी आवेदन किसी भी माध्यम से प्राप्त होने पर स्वीकृत नहीं किया जायेगा।
5. पंजीकृत आवेदकों के आवेदन की स्क्रूटनी पश्चात् योेग्य आवेदक को ही प्रारंभिक चयन एवं अंतिम चयन कार्यषाला की तिथि व भोपाल में स्थल की सूचना केवल विद्यालय की वेबसाइट पर दी जावेगी। आॅनलाईन अपंजीकृत आवेदक, गैर स्नातक व वांछित योग्यता पूर्ण न करने वाले आवेदक को प्रारंभिक चयन प्रक्रिया में सम्मिलित नही किया जावेगा। सभी आवेदकों को नियमित रूप से मध्यप्रदेष नाट्य विद्यालय की वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है, कोई भी प्रकार की सूचना केवल वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
6. प्रारंभिक चयन में साक्षात्कार हेतु उपस्थित होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा व्यय, भोजन, आवासीय व्यवस्था या स्थानीय परिवहन आदि का व्यय आवेदक को स्वयं वहन करना होगा। प्रारंभिक चयन हेतु विद्यालय द्वारा किसी भी प्रकार का भुगतान आवेदक को नहीं किया जायेगा।
7. प्रारंभिक चयन साक्षात्कार के पष्चात चयनित आवेदकों को भोपाल में आयोजित अंतिम चयन कार्यशाला में आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन कार्यषाला के लिए चयनित आवेदकों को भोपाल में आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी।
8. अंतिम चयन कार्यशाला के पष्चात प्रवेष संबंधी कार्यवाही उपरांत चयनित 26 विद्यार्थी मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय के सत्र 2025-27 में नियमानुसार स्नातकोत्तर डिग्री एम.पी.ए. (नाट्य रंगमंच) दो वर्षीय पाठ्यक्रम मे प्रवेश तथा प्रतिमाह नियमानुसार निर्धारित छात्रवृत्ति के पात्र होंगे। छात्रवृत्ति के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की राशि किसी भी विद्यार्थी को प्रदाय नहीं की जायेगी। प्रशिक्षण के दौरान भोपाल में आवास, भोजन, आवागमन आदि की व्यवस्था चयनित विद्यार्थी को स्वयं करनी होगी। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विष्वविद्यालय, ग्वालियर द्वारा समय-समय पर प्रवेष, नामांकन, प्रषिक्षण, परीक्षा आदि सम्बंधी निर्धारित समस्त षुल्क प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को स्वयं भुगतान करना होगा।
9. विद्यालय द्वारा निर्धारित किये गये पाठ्यक्रम अनुसार ही समस्त चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के ईमेल 2उचकतंउंेबीववस/हउंपसण्बवउ पर तथा दूरभाष क्रमांक 0755-2660645, 4012360 पर कार्यालयीन समय में अवकाष दिवसों को छोड़कर संपर्क किया जा सकता है। आवेदक उपरोक्त सूचना को अच्छी तरह से पढ़कर ही आवेदन प्रेषित करें। चयन प्रक्रिया पर अंतिम निर्णय का अधिकार निदेशक, मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल को होगा। उपर्युक्त संबंधी किसी भी तरह का वाद-विवाद का न्यायालयीन क्षेत्र भोपाल होगा।